हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
सीडब्ल्यूसी न्यायपीठ हनुमानगढ़ के चेयरपर्सन जितेंद्र गोयल की प्रेरणा से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की रावतसर शाखा अंतिम पंक्ति के निराश्रित बच्चों के कल्याण हेतु आगे आई है। बैंक की स्थानीय शाखा प्रबंधक विक्रम गोयल, उप शाखा प्रबंधक सहदेव शर्मा, दयाराम व समस्त स्टाफ द्वारा मन की उड़ान फाउंडेशन व बाल कल्याण समिति के सयुंक्त तत्वाधान में संचालित पाठशाला में वंचित वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को जूते जुराब स्वेटर के चल रहे अभियान में एयू बैंक द्वारा शैक्षणिक सामग्री कॉपी रजिस्टर प्रदान की जा रही। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने एयू बैंक के इस अनूठे कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का दान सर्वोत्तम माना गया है और बैंक ने इन वंचित बच्चों के कल्याण के लिए जो सहयोग रूपी यज्ञ में आहुति डाली है वह काबिले तारीफ है। गोयल ने बताया की एयू बैंक परिवार द्वारा शीघ्र ही ईंट भट्टो पर संचालित पाठशालाओं में पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ