करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिला मुख्यालय पर सोमवार को निदेशालय यूनानी चिकित्सा विभाग राजस्थान जयपुर के तत्वाधान में राज्य सरकार की योजना के अन्तर्गत विशाल निशुल्क यूनानी चिकित्सा एवं हिजामा शिविर राजकीय यूनानी औषधालय करौली में आयोजित किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सभापति रशीदा खातून नगर परिषद करौली द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी रुखसार अहमद सदस्य, पीएम 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कमेटी राजस्थान सरकार द्वारा की गई तथा अमीनुददीन खान प्रतिनिधि सभापति विशिष्ट अतिथि रहें। मुख्य अतिथि द्वारा ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। हाजी रुखसार अहमद ने कहा कि गरीब, असहाय के दुख दर्द दूर होने पर शिविर की सार्थकता रहेगी। इस अवसर पर डॉ० हिफजुर रहमान शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर 2 दिन विधिवत संचालित होगा एवं निशुल्क दवाई वितरण की जायेगी। शिविर प्रभारी ने डॉ० फय्याज अहमद निदेशक यूनानी चिकित्सा विभाग राजस्थान का खास तरीके से करौली मे शिविर लगाने पर शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम का संचालन फजले अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ० नुसरत बानो, कम्पाउण्डर केशवचंद शर्मा, कांना कुमारी मीणा एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ