श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
प्रॉपर्टी बाजार में निवेश का झांसा देकर करीब 15 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने के आरोपी राजेंद्र वधवा और चिंटू वधवा को पुलिस ने वर्ष 2018 में उसके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। चिंटू बधवा इन दिनों मुंबई में कपड़े का कारोबार कर रहा है। सदर थाना पुलिस के एसआई संदीप खीचड़ ने बताया कि आरोपी राजेंद्र उर्फ चिंटू ने एच ब्लॉक स्थित एक्सिस बैंक से वर्ष 2012 में लाखों रुपए का फ्राड किया था। आरोपी ने ग्राहकों के खरीदार शुदा प्लाट बैंक में गिरवी रखकर लोन उठाया। उसी प्रकार 2018 में एक परिवादी ने थाना में चिंटू के खिलाफ मामला दर्ज कराया था की उसको बेचा हुआ प्लाट बैंक में गिरवी रख कर लोन उठा लिया था। 2 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आज चिंटू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।