करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर कोविड के बेहतर प्रबंधन के लिए मंगलवार को मॉक-ड्रिल एक अभियान के रूप में आयोजित कर सभी आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों एवं अन्य सेवाओं की क्रियान्वित सुनिश्चित की गई। जिससे सभी चिकित्सा संस्थाएं कोविड जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने की अपनी क्षमताओं का आंकलन कर पाई ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश चंद मीणा ने सीएचसी लांगरा पर मॉक-ड्रिल का निरीक्षण किया । जहां डॉ. मीना संस्था द्वारा आईसीयू बेड्स, ऑक्सीजन प्लांट्स, चिकित्सक व नर्सिंगस्टॉफ, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य सभी संबंधित उपकरणों व आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन की क्रियान्विती के लिए मॉक-ड्रिल कर आवश्यक सुधार एवं बदलाव सुनिश्चित की प्रक्रिया से रूबरू हुए। इस दौरान डीपीएम आशुतोष पांडे एवं आईईसी समन्वयक लखनसिंह लोधा मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ