करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली के टोडाभीम कस्बे में मंगलवार को सीटीओ के नेतृत्व में पहुंची जीएसटी विभाग की टीम के द्वारा कस्बे के परचूनी व्यापारी के यहां कार्यवाही करने से कस्बे के व्यापारियों की नींद उड़ गई। कस्बे के पीएनबी बैंक शाखा के सामने स्थित परचून व्यापारी खेमचंद, प्रहलाद कुमार की दुकान व घर पर पहुचकर करीब पांच घण्टे तक कार्यवाही की गई। सीटीओ वेदप्रकाश मीना ने बताया कि परचून व्यापारी के यहां कार्यवाही करने पहुचने की जानकरी मिलते ही व्यापारी के पुत्र द्वारा दुकान मे रखे बही खातों को एक प्लस्टिक के बोर में भरकर पास के एक मकान पर फेंक दिया। जिसे टीम के कार्मिकों के द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया। दुकान पर कार्यवाही कर उसके यहां दुकांन गोदामों पर भी कार्यवाही की गई। व्यापारी खेमचंद, प्रहलाद कुमार के व्यापारिक प्रतिष्ठान व गोदामों पर जीएसटी विभाग के अधिकारी सीटीओ वेदप्रकाश मीना व अधिकारियों की कई टीमों के पहुंचते ही कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी के दुकान व कस्बे के रोड़वेज बस स्टैंड के समीप गोदाम पर में एक के बाद एक जीएसटी विभाग की टीम के अधिकारियों ने पहुचकर कार्यवाही की । एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जीएसटी विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर आसपास भीड़ जुट लगई। परचून व्यापारी के यहां जीएसटी विभाग की टीम के द्वारा व्यापारी की दुकान व गोदामों सहित व्यापारी के घर पर भी जांच की गई। सीटीओ वेदप्रकाश मीना ने बताया कि परचून व्यापारी के यहां की गई कार्यवाही के दौरान उसके बही खातों सहित दुकान व गोदामों में रखें माल सहित आय, व्यय के रिकार्ड की जांच की गई।  कार्यवाही के दौरान सीटीओ वेदप्रकाश मीना, एसीटीओ भरतलाल मीना, एसीटीओ मनराज मीना सहित दर्जनों कार्मिक मौजूद रहे।