सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा बड़ी धूमधाम और भरपूर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई । परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा अमृत भारत रत्न रथ जैसे ही सवाई माधोपुर पहुंचा वैसे ही लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए रथ का स्वागत किया तथा उसके पश्चात शोभायात्रा सवाई माधोपुर बजरिया के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी । जहां विभिन्न समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए।
इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई। शोभायात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं भी साफे पहनकर शामिल हुई जो कि लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय प्रदेश संगठन महामंत्री शांतनु पाराशर यात्रा के राजस्थान प्रमुख सियाराम शर्मा सह प्रमुख कैलाश तिवारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। शोभा यात्रा का समापन गौतम आश्रम मंदिर पहुंचकर किया गया।

0 टिप्पणियाँ