बारां ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचे तथा ग्रामीणो की समस्याओं का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर ही हो सके ताकि उनके समय एवं धन दोनों की बचत हो सके। इस दोरान ग्राम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर उर्मिला जैन भाया द्वारा गुरूजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उर्मिला जैन भाया, जिला परिषद सदस्य प्रदीप काबरा द्वारा खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सरपंच भवानीशंकर मालव, राधेश्याम, रामगोपाल पचपाडा, ब्लॉक अध्यक्ष रेवतीरमण गेरा, पंचायत समिति सदस्य दिग्विजय सिंह, जिला परिषद सदस्य रामदयाल लोधा, छात्र संघ अध्यक्ष रवि लोधा आदि उपस्थित रहे। जिपस एवं डेयरी चेयरमेन प्रदीप काबरा ने बताया कि जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ