जालोर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में लगातार पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इसी के तहत जालोर जिला मुख्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर निशांत जैन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों मे 16 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। जिसमें कांग्रेस सरकार ने पेपर माफियाओं पर कोई लगाम नहीं लगाई और इसी कारण पेपर लीक के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग की।