सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया सोमवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे । जहाँ उन्होंने जिला परिषद सभागार में जिला समन्वय एंव निगरानी समिति ( दिशा) की बैठक ली । बैठक के दौरान सांसद जौनापुरिया ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की । इस दौरान सांसद ने जिन योजनाओं की कार्य प्रगति धीमी मिली उन योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आशानुरूप प्रगति नही मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग करने एंव योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए । साथ ही जल जीवन मिशन , बांधो के रख रखाव एंव नहरों की सफाई , कृषि विधुत कनेक्शन ,सड़क , मनरेगा कार्यो की स्वीकृति ,कृषि बीमा एंव कृषि सम्बंधित विभिन्न योजनाओं , कृषि मंडी ,आदि के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और विभिन्न विकास कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान सांसद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में बजट स्वीकृत किया जा रहा है। लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारी योजनाओं की कार्यान्विती को लेकर जरा भी गंभीर नही है । अधिकारी अपनी मनमर्जी चला रहे है कोई भी अधिकारी संतोषप्रद जवाब नही दे रहा है। अमृत योजना के तहत काफी बजट मिल रहा है मगर नगर परिषद अधिकारी मीटिंग तक मे नही आते है।बार बार कहने के बाद भी अधिकारी बिल्कुल भी गम्भीर नही है। ऐसे में आमजन को योजनाओं का सम्पूर्ण लाभ नही मिल पा रहा है। सांसद ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के कलेक्टर को निर्देश दिए है । बैठक के दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ,सीओ अभिषेक खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एंव जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।