करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने गेरई गांव के दौरे पर रहे।इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। विकास योजनाओं की बेहतर क्रियान्वित का आश्वासन दिया। साथ ही सामूदायिक भवन निर्माण एव विकास कार्य के लिए स्वयं के कोष से 20 लाख रुपए की घोषणा की। मंत्री के गैरई गांव पहुंचने पर पंच पटेलों एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारा 51 किलो की माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
ग्रामवासियों द्वारा प्रधान करौली हुकुम बाई मीणा, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षीलाल बेरवा एवं उप प्रधान सपोटरा प्रतिनिधि मुकेश मीणा और अन्य जनप्रतिनिधि का माला साफा पहनाकर स्वागत किया।ग्रामीणों ने गांव में सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य विभाग की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का आग्रह किया। इस पर मंत्री ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारी को समस्या का समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि आपने मुझे तीन बार विधायक चुना और आपके आशीर्वाद से मैं मंत्री हूं और मैं हमेशा विकास के लिए तत्पर रहता हूं। इसलिए आपके सभी विकास कार्यों को कराना मेरा प्राथमिक कर्तव्य है। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच को निर्देशित किया कि जो कार्य पंचायती राज विभाग की योजनाओं से हो सके है उनको कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रामीणों को नरेगा से रोजगार उपलब्ध कराए। इस मौके पर जलधारी मीणा, परसोत्तम सरपंच डाबरा, घनश्याम लुलोज, सुरेश गुर्जर, रामसहाय मीणा एवं ग्राम पंच पटेल आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ