सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी उपखंड क्षेत्र के नौगांव में सोमवार को एक धर्ममयी भोजन प्रसादी के कार्यक्रम के पश्चात अचानक से सैंकड़ो लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। फूड प्वाइजनिंग से लगातार एक के बाद एक लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। जिसके चलते अस्पताल पहुंचने वाले बीमारों से रेलम पेल मच गई है। अब तक अस्पताल में लगभग दो दर्जन बीमार पहुंच गए हैं । जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल है । जिन्हें अस्पताल प्रशासन द्वारा भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह सिलसिला अभी आगे भी बढ़ता चला जा रहा है। खाने के बाद लोग लगातार उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं।तबीयत लगातार लोगों की खराब होती चली जा रही है। जानकारी के मुताबिक नौगांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने कड़ी बाजरा का खाना खाया था । जिसके बाद अधिकतर लोगों की तबीयत खराब हुई है और करीब 400 लोग फ़ूडपोइजनिंग के शिकार हुए है । चिकित्सा विभाग इस मामले में अलर्ट होकर कार्य कर रहा है । ग्रामीणों के मुताबिक गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कड़ी बाजरा बनाया गया था ,जिसे खाने के बाद अधिकतर लोग पेट दर्द एंव उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए । इनमें अधिकतर बच्चे शामिल है। गांव में भी चिकित्सकों की टीम पहुंच चुकी है जो लगातार फ़ूडपोइजनिंग से पीड़ित लोगों के उपचार में जुटी हुई है।चिकित्सको के मुताबिक सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है और चिकित्सकों द्वारा बीमारों का उपचार किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ