चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में चित्तौड़गढ़ रहने वाले 3 युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। पांचों ही युवक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बताए गए हैं। गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है। परिषद से जुड़े पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं।जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर में रहने वाले 5 युवक कार से रविवार को उदयपुर गए थे। रात को लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। थाना इलाके में इनकी कार डिवाइडर पर चढ़ कर पलटी खा गई। इस हादसे में पांचों ही युवकों को गंभीरवस्था में चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां तीन युवकों की मौत हो गई। वही दो अन्य गंभीर घायल हो गए। मामले की जानकारी मिली तो रात को ही परिजन जिला चिकित्सालय पहुंच गए थे। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने भी घटना जिला चिकित्सालय पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि यह युवक चित्तौड़गढ़ शहर के रहने वाले हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के कार्यकर्ता थे। हादसे की जानकारी मिलने पर राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,  भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक मुकेश नाहटा, छात्र संघ अध्यक्ष भरत मेनारिया सहित बड़ी संख्या में शहरवासी जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं। यह हादसा राती मगरी के पास बताया गया। प्रारंभिक जानकारी सामने आई है उसके अनुसार हादसे में चंदेरिया निवासी गौरव मोहता व रघुनाथ सिंह तथा राजगढ़ निवासी सांवरिया सोमानी की मौत हो गई। वहीं रामप्रसाद दुधानी निवासी चंदेरिया व ललित सुथार घायल हुए हैं।