सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में निमली रोड पर तेजाजी देलवाल मन्दिर के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार हाउसिंग बोर्ड निवासी सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने सुरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल पहुँचाया । जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस सहित मृतक के परिजन अस्पताल पहुँचे । जहाँ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । कोतवाली थाने के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि सुरेंद्र सिंह बाईक से जिला अस्पताल से अपने घर हाउसिंग बोर्ड जा रहा था । इसी दौरान निमली रोड पर तेजाजी देलवाल मन्दिर के पास निमली की तरफ से मिट्टी भर कर आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाईक को टक्कर मार दी । जिससे बाईक सवार सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर फरार हो गया । जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है । पुलिस में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।