करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान आदिवासी मीणा महासभा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रो रामेश्वर मूंडरी की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक गढ़ी बांधवा स्थित नवीन प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई।जिसमें प्रान्तीय सम्मेलन आयोजित करवाने का निर्णय लिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार नारोली ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से जिला मुख्यालय स्थित विनायक रिसोर्ट करौली में 11 दिसंबर को प्रात:10 बजे राजस्थान आदिवासी मीणा महासभा संस्थान का प्रान्तीय सम्मेलन आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया। जिसमें नवीन प्रदेश कार्यकारिणी , जिला कार्यकारिणी , महिला प्रकोष्ठ, युवा शाखा , ब्लाक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा और नये मनोनीत समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।बैठक में प्रदेश संयोजक अमरसिंह नीमरोट, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ कल्याण लाल बडापुरा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरेलाल गढ़ी, प्रदेश प्रवक्ता बनैसिंह रानोली, प्रदेश महासचिव शीशराम महस्वा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकेश  सेवियापुरा, मोतीलाल फाजिलाबाद, जिला अध्यक्ष रामखिलाडी आगिर्री , प्रदेश सचिव रूपसिंह पालनपुर ,कार्यालय प्रभारी राजेंद्र गांवड़ी ,सह प्रभारी रामेश्वर कुट्टीन का पुरा, करौली ब्लाक अध्यक्ष भूरसिंह अध्यापक भीकमपुरा आदि ने भाग लिया।