सपोटरा-विनोद कुमार जांगिड़।
राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा करौली के चुनाव संपन्न हुए। पटवार संघ जिला शाखा करौली के अध्यक्ष पद पर राजाराम मीणा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजस्थान पटवार संघ करौली महामंत्री रामराज मीणा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी आकाश सोलंकी जिलाध्यक्ष भरतपुर व धर्मेंद्र मीणा भरतपुर द्वारा राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा करौली के चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजाराम मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवराम मीणा, उपाध्यक्ष पद पर अवधेश मीणा, महामंत्री पद पर रामराज मीणा, संगठन मंत्री पद पर विजय राम गुर्जर, संयुक्त मंत्री रामवीर सिंह डागुर और कोषाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा सलाहकार पद पर जगदीश मीणा, महेंद्र मीणा, प्रकाश चंद, नरेश, राजेंद्र, मुकेश आदि को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान जिलेभर के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।