राष्ट्रीय दुग्ध दिवस भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालक, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को ’गोपाल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कर्नाटक राज्य के बैंगलोर शहर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के गंगानगर जिले के सुरतगढ़ तहसील के संघर गांव के हरी सिंह गोदारा को कृत्रिम गर्भाधान कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। भारत सरकार के पशुपालन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने तीन लाख रूपये के नगद पुरस्कार के साथ शॉल ओढ़ाकर तथा गाय बछड़े की प्रतिमा के साथ कन्नड़ पगडी पहनाकर हरी सिंह गोदारा को सम्मानित किया। हरी सिंह गोदारा ने वर्ष 2019 में गंगमूल डेयरी द्वारा संचालित साहिवाल वंशावली चयन परियोजना अन्तर्गत कृत्रिम गर्भाधान कर्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थी। हरि सिंह द्वारा अब तक 3000 साहिवाल गायों में किये गये कृत्रिम गर्भाधान से 1800 से अधिक बछड़े/बछड़ियों का जन्म हुआ है। 60 प्रतिशत से भी अधिक सफलता दर होने के कारण ही भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कृत्रिम गर्भाधान कर्ता के रूप में हरी सिंह गोदारा को सम्मानित किया गया है। इस संवर्ग में प्रथम स्थान पर ओडिशा के गोपाल राणा तथा तृतीय स्थान पर आंध्र प्रदेश के मच्छेपल्ली रहें। किसानों को ये अवॉर्ड प्रति वर्ष तीन समूहों (स्वदेशी मवेशी/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन पुरस्कार) में दिया जाता है। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए यह पुरस्कार मिलता है। प्रथम पुरस्कार के तौर पर 5 लाख की धनराशि, वहीं, द्वितीय स्थान पाने वाले के लिए तीन लाख की धनराशि, तृतीय स्थान वालों को दो लाख की धनराशि प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में कर्नाटक डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष बालचन्द्रा तथा कर्नाटक राज्य के सहकारिता विभाग के मंत्री सोमशेखर उपस्थित रहे। राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के उप प्रबंधक डॉ कैलाश मोंढे भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहें।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ