हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी द्वारा अध्यक्ष राजेश दादरी की विवाहिक वर्षगांठ को सामाजिक सेवा के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, पार्षद मनोज बंसल, यातायत थाना प्रभारी अनिल चिन्दा, थाना प्रभारी शालू बिश्नोई, लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन चेयरपर्सन राधा कृष्ण सिंगला थे। कार्यक्रम के तहत सामाजिक सेवा के तहत 27 जरूरतमंद बेटियों को स्कूल शूज, स्कूल बैग पाठ्य सामग्री एवं 41 हॉकर्स (समाचार पत्र बाटने वाले) को शूज वितरण किये गये।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल ने कहा कि राजेश दादरी निरंतर समाज सेवा के कार्य में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा हर खुशी के लम्हे को सामाजिक सेवा के रूप में मनाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इन से प्रेरणा लेकर समाज के अन्य सदस्यों को भी सामाजिक कार्यों से जुड़ना चाहिए। सभापति गणेशराज बंसल द्वारा घोषणा की गई कि जल्दी एक-दो दिनों में सेंट्रल पार्क में ध्वज फहराने की अनुमति राष्ट्रध्वज राष्ट्रीय सम्मान टीम को दी जाएगी। जिससे कि वे रोजाना सुबह राष्ट्रध्वज सेंट्रल पार्क में राजेश दादरी की टीम द्वारा शहरवासियों के सहयोग से फहराया जाएगा। उपसभापति अनिल खीचड़ ने शूज बैंक मुहिम की प्रशंसा करते हुए घोषणा की कि उनके द्वारा भी 51 बेटियों का शूज जल्द ही टीम के सहयोग से पहनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भी देख रहे हैं लगातार 5 वर्षों से पूरी टीम सेवा भाव से सेवा कार्य में लगी हुई है। टीम को जब भी जरूरत होगी वह उन्हें अपने आसपास पाएंगे तथा सेंट्रल पार्क में ध्वजारोहण की अनुमति जल्द ही टीम को दे दी जाएगी तथा शानदार तरीके से रोजाना ध्वजारोहण शहर वासियों के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि समाचार पत्र बांटने वाले हॉकर्स जो कि पर्दे के पीछे रहकर सुबह कड़कड़ाती ठंड में लोगों के घर अखबार पहुंचाते हैं उनके बारे में सोचना राजेश दादरी व लायंस क्लब की सकारात्मक सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि राजेश दादरी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और हर संस्था के बैनर तले इतनी बेटियों को गोद लेकर की पढ़ाई लिखाई का खर्चा उठाना बेहद सराहनीय कदम है। राजेश दादरी ने समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरा हर सुख दुख का लम्हा बेटियों के साथ ही गुजरता है । उन्होंने कहा कि बेटियां घर आंगन की रोनक होती है ओर क्लब का हर सदस्य हर खुशी का पल इन बेटियों के साथ ही बिताते हैं। इस मौके पर मांगीलाल दादरी, डॉ आशीष, पवन ओझा, मनोज सरावगी,  नितिन खदरिया, मनोज बंसल वार्ड पार्षद ,रोहित मूंदड़ा, मनोज गोयल, अमित बंसल,हर्ष जिंदल, रमेश चंद्र बजाज, अशोक सुथार ,राजेश नागपाल  महावीर शर्मा, चेतन जिंदल ,हरीश जगवानी, इकबाल खान ,सतीश छाबड़ा व परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।