हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
किड्स वैली प्ले स्कूल रावतसर में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, उपखंड अधिकारी रवि कुमार नंदिवाल के मुख्यातिथ्य में  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी रवि कुमार ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें ,जो स्कूल बैग छोटे बच्चो को देते है वो ज्यादा भारी न हो। गोयल ने कहा बाल्यवस्था में हर बच्चा कोरी मिट्टी के समान ही होता है। यदि उसे सही शिल्पकार मिल जाए तो बालक का भविष्य निश्चित रूप से सदैव प्रकाशित रहेगा। शिक्षकों को कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कारी बनाएं आप ही वो शिल्पकार हो। कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों में रस्सा कस्सी ,दौड़ और गतिविधियां करवाई इस मौके पर संस्था निदेशक रघुवीर सोनी ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गुरुचरण सिंह कामदार ,मच संचालक रूप सिंह राजपुरी ,अभिभावक मौजूद रहे।