जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान भर में महर्षि दधीचि जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसी क्रम में मुख्य कार्यक्रम के तहत जयपुर मे सी स्कीम स्थित महर्षि दधीचि सर्किल पर दानवीर महर्षि दधीचि की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। दाधीच समाज के प्रदेश अध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया की पूजा अर्चना के कार्यक्रम में पं सुरेश महाराज घाट के बालाजी मंदिर, पं सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, आशुतोष शर्मा पूर्व इंफॉर्मेशन कमिश्नर,  सुमन शर्मा पूर्व अध्यक्ष राजस्थान महिला आयोग, प्रोफेसर नरेश दाधीच पूर्व vc कोटा ओपन यूनिवर्सिटी पोद्दार ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के आनंद पोद्दार के आतिथ्य में महर्षि दधीचि की पूजा अर्चना की गई। 
इसी क्रम में अतिथियों का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। वही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हर वर्ष देह दानीयो स्मृति में प्रतिवर्ष सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज लाइब्रेरी हॉल सभागार में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें एनाटॉमी डिपार्टमेंट के हेड धीरज सक्सेना सहित सहआचार्य समेत दाधीच समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।