श्रीगंगानगर भाजपा ने जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महिला विरोधी करार दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता आहूजा ने कहा कि अशोक गहलोत ने यह बयान देकर प्रदेश की महिलाओं के चरित्र हनन का प्रयास किया है कि राजस्थान में रेप के 56% मामले झूठे होते हैं। उनके इस बयान का भाजपा प्रबल विरोध करती है और हम इसे किसी भी हालत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला प्रदेश की उन्नति में शामिल होकर बराबर भागीदारी निभा रही है। लेकिन महिलाओं के दर्द और उन पर हो रही प्रताड़नाओं का घोर मजाक उड़ाया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री का यह बयान बहुत ही बचकाना है । उनके इस बयान से मातृशक्ति के स्वाभिमान को चोट पहुंची है और महिला वर्ग उनके इस बयान से खुद को अपमानित महसूस करता है।उन्होंने कहा की बलात्कारी चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। परंतु इस तरह के बयान बताते हैं कि अपराधी के प्रति मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर बैठे गहलोत की मानसिकता क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्षों के शासनकाल में इस तरह के बयानों से ही अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। और यही कारण है की महिलाओं पर अत्याचार में देश में राजस्थान का आज दूसरा स्थान है और बलात्कार के मामले में देश में पहला स्थान है।उन्होंने कहा कि 2020 के मुकाबले 2022 में चोरी के मामलों में 21.53%, लूट के मामलों में 28.57%, बलात्कार के मामलों में 19.34% तथा महिला अपराध के मामलों में 18.75% की बढ़ोतरी हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि धौलपुर में दलित महिला से उसके पति और बच्चों के सामने सामूहिक बलात्कार होता है। अजमेर में किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी जाती है। कांग्रेस के विधायक का पुत्र नाबालिग से गैंगरेप में शामिल है और अभी तक गिरफ्तार भी नहीं हुआ है । राजस्थान में हर 2 घंटे में एक बालिका का अपहरण हो जाता है, रोजाना औसतन 18 दुष्कर्म और गैंगरेप के मामले हो रहे हैं जो यह बताता है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और इसके लिए गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। तरड़ ने कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर कदम पर राजस्थान की जन विरोधी कांग्रेस सरकार का विरोध करती रही है। और इसी क्रम में श्रीगंगानगर विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता 6 सितंबर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे गंगा सिंह चौक पर श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में भी कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। संगठित अपराध पनप रहा है। नशा बेचने वाले प्रभावी हो रहे हैं। सट्टेबाजों पर कोई अंकुश नहीं है। रोज छीना झपटी की घटनाएं हो रही है। शहर की सड़कों की हालत दयनीय है । सफाई व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। अतिवृष्टि से हुए नुकसान का अभी तक सर्वे नहीं हुआ और उन लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। लंपी रोग से श्रीगंगानगर विधानसभा में हजारों गोवंश की मृत्यु हुई है और सरकार इस बीमारी की रोकथाम में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इन सभी मांगों के समाधान के लिए राज्य सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जाना है।प्रेस कॉन्फ्रेंस को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना ने भी संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला मीडिया प्रभारी श्रीचद चौधरी व भाजपा नेता डॉ दर्शन आहूजा भी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और गहलोत सरकार मुर्दाबाद और कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता आहूजा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना जिला मीडिया प्रभारी श्रीचद चौधरी जिला कार्यालय प्रभारी राजन सूद, चांदनी शर्मा, नीलम वर्मा, किरण सुखीजा ,बलोर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ