राजसमंद जिले के नमाणा गांव में बनास नदी में एक युवक व दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। बच्चे यहां गणपति प्रतिमा को विसर्जित करने आए थे। प्रतिमा विसर्जित करने के बाद नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी मे चले गए और डूब गए। जानकारी के अनुसार कांकरोली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गणपति को विसर्जन करने रविवार को लोग जुलूस के रूप में नमाणा गांव स्थित बनास नदी पर पहुंचे। जहां लोगों ने बनास नदी पर बने काजवे (पुल) पर से गणपति प्रतिमा का विसर्जन कर दिया। जिसके बाद लोग बनास नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड निवासी एक युवक व दो किशोर भी नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरे पानी में चले गए। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो बचाने पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के साथ ही प्रशासनिक अमला भी लोगों की मदद से तीनों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। साथ ही तीनों को बाहर निकालकर राजसमंद के आरके अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक व दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतकों की पहचान लक्की वैष्णव पुत्र अशोक वैष्णव, चिंटू सेन पुत्र राजू सेन और जतिन उर्फ जीतू पुत्र रमेश के रूप में हुई है। प्रशासन ने तीनों के शवों को आरके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां शवों को सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live

0 टिप्पणियाँ