चितौड़गढ़ ब्यूरो रिपोर्ट।
चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में गैर सरकारी सदस्यों के विधायी कार्यों की चर्चा में भाग लेते हुए  3 गैर सरकारी विधेयक जिसमें से पहला राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार के लिए विशेष वित्तिय सहायता विधेयक 2022 दूसरा जनसंख्या नियंत्रण विधेयक 2022 तथा तीसरा हिंदू धार्मिक उपासना स्थल (पशुवध, मांस एवं अन्य मांसाहारी खाद्य के विपणन, व्यापार और उपभोग का प्रतिषेध) विधेयक, 2022 लोकसभा में प्रस्तुत किए।सांसद जोशी ने सदन में 3 गैर सरकारी विधेयक जिसमें राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार हेतु विशेष वित्तिय सहायता विधेयक, 2022 जिसमें राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार संबंधी व्यय को पुरा करने के लिये राजस्थान सरकार को विशेष वित्तिय सहायता और तत्संबधी विषयों का उपबंध करने वाले विधेयक को पुरः स्थापित किया। दूसरा विधेयक जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, 2022 जिसमें देश कीजनसंख्या को नियंत्रित करने और राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण समिति की स्थापना करने तथा उससे संसक्त विषयों का उपबंध करने वाले विधेयक को पुन: स्थापित किया। तृतिय विधेयक हिंदू धार्मिक उपासना स्थल (पशुवध, मांस एवं अन्य मांसाहारी खाद्य के विपणन, व्यापार और उपभोग का प्रतिषेध) विधेयक,2022 जिसमें हिंदू धार्मिक उपासना स्थलों से 100 वर्ग मीटर के क्षेत्र के और उपभोग का प्रतिषेध करने और उसके अनुषंगिक विषयों का उपबंध करने वाले विधेयक को पुरा स्थापित किया।