जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पारीक समाज के जनक महर्षि पराशर की शोभा यात्रा रविवार को धूम धाम व गाजे बाजे के साथ ठाकुरजी गोपाल जी महाराज पारीक पंचायती मंदिर गोपाल बारह भाईयों का चौराहा, पुरानी बस्ती से खाना होकर दीनानाथ जी का रास्ता, नाहरगढ़ रोड़, गोविन्द रायजियों का रास्ता, कान महाजन का बड़, ईमली वाला चौराहा, जयलाल मुंजी का रास्ता, भीत के बालाजी गोविन्द रायजियों का रास्ता जगजीत महादेव मन्दिर नाहरगढ़ रोड़ होते हुये नादरजी के मन्दिर राजा शिवदास जी के रास्ते पर विसर्जन की गई।
पारीक महासभा समिति के अध्यक्ष के. के. पारीक महासचिव, लक्ष्मीकान्त पारीक ने बताया की शोभा यात्रा का शुभारम्भ पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक ने आरती उतारकर किया। शोभा यात्रा प्रदूषण मुक्त रही। शोभा यात्रा में हाथी, घोडे, ऊँट व घोडा बग्गी के साथ निकाली गई और स्थान-स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा का सभी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा में पारीक महासभा समिति के अध्यक्ष, के.के. पारीक, पारीक कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष, बजरंग लाल पारीक, महासभा समिति के सभी पदाधिकारियों सहित पारीक समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ