करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा  अभियान  के  तहत हाथकरघा बुनकरों द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य ,हस्त निर्मित वस्त्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रविवार को "08  वां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस"  ग्राम सेवा मंडल करौली के कतिन बुनकर सेन्टर पर मनाया गया। महाप्रबंधक उद्योग के. के. मीना ने बताया कि 1905  में भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन के दिनों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने हेतु स्वदेशी आंदोलन प्रारम्भ  किया गया ।भारत सरकार द्वारा 07 अगस्त 2015 में "प्रथम राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस" मनाया गया। जिला उद्योग अधिकारी अमृतलाल मीना स्वरोजगार के लिए विभाग द्वारा संचालित पीएमईजीपी  एवं  मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के सम्बंध में जानकारी दी। इस अवसर पर खादी बोर्ड  भरतपुर के सुमेर सिंह तंवर, ग्राम सेवा मंडल करौली के निदेशक  सौरभ शर्मा, सुरेंद्र, रहमान सहित ग्राम सेवा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।