श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर गंगानगर विधायक  राजकुमार गौड़ ने पशुओं में फैल रही लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए विधायक कोटे से 11 लाख रुपए की राशि पशुपालन विभाग के लिए स्वीकृत की है। गौड़ ने बताया कि गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के गोवंश में फैल रही लंपी बीमारी की रोकथाम हेतु आवश्यक प्रबंधन, दवाइयां एवं वैक्सीन खरीद के लिए विधायक कोटे से 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। गौड़ ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा गंभीरतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक कोटे से उक्त की स्वीकृत की है।