करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत सलेमपुर मे लोगो से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी समीक्षा करते हुए मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।जनसुनवाई के दौरान जॉब कार्ड बनाने, नामांतरण खुलवाने, बिजली एवं पानी की समस्याओं जैसे प्रकरण लोगो द्वारा प्रस्तुत किये गये।इस दौरान उपखंड अधिकारी सपोटरा अनुज भारद्वाज, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजवीर सिंह, अधिशाषी अभियंता शरतलाल मीना, अधिशाषी अभियंता जलदाय, विद्युत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत तिमावा, नांगल शेरपुर, जटनंगला, सायपुर, गुनेसरा, गुढाचंद्रजी, भंगो, शेरपुर, फुलवाडा, तालचिडा खेडा जमालपुर, कांचरौली आदि ग्राम पंचायतों मे जनसुनवाई आयोजित कर लोगो की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश मौके पर ही दिये गये। जनुसनवाई के दौरान जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीना, अधीक्षण अभियंता राजवीर सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता आरसी शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भरतलाल मीना सहित अन्य अधिकारियों ने लोगो की समस्याओं को सुना।

0 टिप्पणियाँ