हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा आजादी के 75 में वर्ष के अवसर पर 10 अगस्त 2022 को आजादी उत्सव मनाने के लिए एक विशाल आम सभा का आयोजन किया जायेगा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव रघुवीर सिंह वर्मा ने बताया कि भारत की आजादी के 75 वर्ष  होने पर पूरे 1 वर्ष तक आजादी का उत्सव मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 10 अगस्त से हनुमानगढ़ जंक्शन में विशाल आमसभा से होगी। इस आम सभा को पूर्व सांसद पॉलिट ब्यूरो सदस्य वृंदा करात,माकपा राज्य सचिव पूर्व विधायक अमराराम,राज्य सचिव मंडल सदस्य रामेश्वर वर्मा,शोपतराम मेघवाल,विधायक बलवान पूनिया संबोधित करेंगे। प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी के दीवानों के लिए शहादत देने वाले तमाम आजादी के दीवानों को याद किया जाएगा। साथ में आज देश के सामने सांप्रदायिकता भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आजादी का महत्व व आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों के बारे में भी चर्चा की जाएगी। क्योंकि केंद्र सरकार आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। जबकि अमृत तो सिर्फ चंद पूंजीपतियों अडानी अंबानी जैसे लोगों तक ही बांटा जा रहा है। आम गरीब किसान मजदूर के सपने आजादी में भी अधूरे हैं। जिस को पूरा करने के लिए एक आंदोलन की शुरुआत होगी। आजादी के इतिहास को बताया जाएगा किस तरह से केंद्र सरकार इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है। उसके बारे में भी चर्चा होगी।10 अगस्त से शुरू हुआ कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। जिसकी तैयारियों को लेकर गांव गांव शहर में संपर्क किया जा रहा है। लोगों को आजादी के महा उत्सव में शामिल होने की अपील की जा रही है।