सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आज बीएसएनएल कार्मिकों द्वारा उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली गई । उपभोक्ता जागरूकता रैली को डीजीएम राजकुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उपभोक्ता जागरूकता रैली बीएसएनएल कार्यालय से रवाना होकर बजरिया क्षेत्र के मुख्य बाजारों से होते हुए निकली । डीजीएम राजकुमार यादव ने बताया कि बीएसएनएल कार्मिकों द्वारा उपभोक्ता जागरूकता रैली के माध्यम से बीएसएनएल की सेवाओं सहित नये प्रोडक्ट एंव नए प्लान के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। ताकि बीएसएनएल के साथ अधिक से अधिक नये उपभोक्ता जुड़ सके।

0 टिप्पणियाँ