डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
महंगाई के विरोध मे डूंगरपुर जिले में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस ने जेल भरो आंदोलन किया। इधर डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्री के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी और महंगाई को कम करने की मांग रखी।
कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन के तहत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्री के सामने इकट्ठे हुए। इसके बाद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वही एससी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष डॉ शंकर यादव के नेतृत्व में 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का प्रयास किया हैं। शंकर यादव ने कहा की कांग्रेस हमेशा गरीब और पिछड़े लोगो के साथ खड़ी है। महंगाई के खिलाफ देशभर में लोग सड़को पर है और मोदी सरकार से जीएसटी हटाने के साथ महंगाई कम करने की मांग कर रहे है।

0 टिप्पणियाँ