सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर के फलोदी स्थित झोझेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मदास महाराज अपने 15 से 20 सेवादारों के साथ कनक दंडवत करते हुए आज सवाई माधोपुर रामद्वारा पहुंचे है। जानकारी के अनुसार ब्रह्मदास महाराज 30 जुलाई को झोझेश्वर महादेव से रामदेवरा जाने के लिए कनक दंडवत करते हुए रवाना हुए थे । जो आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रामद्वारा पहुँचे।मध्यप्रदेश के श्योपुर विधायक बाबू चंदेल मीणा ने बताया कि ब्रह्मदास महाराज की यह चौथी दंडवत यात्रा है। ब्रह्मदास महाराज क्षेत्र के विकास एंव उन्नति के लिए रामदेवरा की कनक दंडवत यात्रा कर रहे है। ब्रह्मदास महाराज तीन से चार माह में कनक दंडवत करते हुए रामदेवरा पहुंचेंगे।