जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
महंगाई के खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस सड़कों पर दिखी। जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ गिरफ्तारी दी और भाजपा को हाशिये पर लिया गया। इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली मे भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। सीएम गहलोत ने कहा कि डेमोक्रेसी गर्त मे जा रही है। लोगो की आवाज को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर दबाया जा रहा है। कोई अगर भाजपा के खिलाफ बोलता है तो उसपर छापे डाल दिये जाते है। समझ नही आता राजनीति किस दिशा मे जा रही है। गहलोत ने मीडिया से कहा कि सच को दिखाओ। अब वो दिन दूर नही जब विपक्ष के साथ जनता को सडक पर आना पडेगा। सीएम गहलोत ने देश की भाजपा सरकार और आरएसएस को हिटलर करार दिया।