जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर जयपुर में आयोजित होने जा रहे स्वराज समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र उपस्थित रहेंगे। भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर के संयोजक गोपाल शर्मा, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामंत्री सुभाष गोयल, ललितसिंह सांचौरा और संगठन महामंत्री अनिल लोढ़ा ने राजभवन जाकर राज्यपाल को समारोह में आमंत्रित किया। राज्यपाल ने समिति के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। 15 अगस्त के स्वराज समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भारत अमृत महोत्सव समिति के महामंत्री सुनील कोठारी और नरेश सिंघल ने बताया कि जयपुर में दिवाली की तरह सजावट की जाएगी। हर घर और हर संस्थान पर तिरंगे लगेंगे। इस दिन गुलाबी नगर देश में नया इतिहास रचने जा रहा है। समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं कैप्टन बाना सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार को भारत अमृत अलंकरण तथा पांच-पांच लाख रुपए की सम्मान निधि भेंट की जाएगी। इस अवसर पर देश के प्रमुख क्रांतिकारियों और राष्ट्रनेताओं के परिजन उपस्थित रहेंगे। सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर को राष्ट्रभक्ति से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ