जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने रेप की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि निर्भया कांड के बाद जिस तरह से आरोपियों को फांसी देने की मांग ने जोर पकड़ा और कानून अमल में आया। उसके बाद से रेप के बाद महिलाओं की हत्या के मामले में इजाफा हुआ है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है। सीएम ने कहा कि रेप करने वाला देखता है कि यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी तो वह रेप भी करता है और हत्या भी कर देता है। गहलोत ने कहा कि जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह बड़ी खतरनाक ट्रेंड है। देश में जो हालात हैं वो ठीक नहीं है। लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट का समय है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा है।