धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कार्यालय धौलपुर पर भारतीय जनता पार्टी के मरैना मंडल एवम कोठी मंडल शहर धौलपुर की सयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान, हरिराम रिणवा,मुख्य वक्ता जिला संगठन से प्रभारी लोकेश चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा धौलपुर, एवम समीक्षा बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, जिला कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला बतौर अतिथि बैठक में मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने की। समीक्षा बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा ने बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख संरचना की समीक्षा के बाद बैठक के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता हमारे परिवार का मजबूत सदस्य है।हिन्दुस्तान को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए विश्व गुरु बनाने के लिए परिवार के एक एक सदस्य को अपनी पूर्ण शक्ति, सामर्थ और क्षमता के अनुरूप कार्य करना होगा।जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव मे जीत का मूल मंत्र मजबूत पन्ना प्रमुख एवं सक्रिय बूथ समिति है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति मे जिला संगठन पूर्ण मनोयोग और ज़िम्मेदारी से लगा हुआ है ।जिला स्तर के पदाधिकारियों को मॉनिटरिंग का कार्य दिया गया है। जिसकी विधानसभा प्रभारियों के द्वारा समीक्षा की जा रही है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान को नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी परिवार ने दिया हैं। ज़िला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया ने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव मे प्राप्त विजय के पीछे पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता की ताकत है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र का कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचा कर पार्टी की जड़ों को मजबूत करने का कार्य करता है। यही मजबूती चुनावों में विजय दिलाने का काम करती है।समीक्षा बैठक के द्वितीय सत्र को जिला संगठन सह प्रभारी लोकेश चतुर्वेदी,विधानसभा राजाखेड़ा सह प्रभारी डॉ.मनोज कुमार शर्मा बाड़ी विधान सभा सह प्रभारी जयवीर पोसवाल,नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद धौलपुर कुक्कू शर्मा ने संबोधित किया। संगठन से प्रभारी चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले राजस्थान विधान सभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुख की मदद से पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होने कहां कि वर्तमान में राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भाजपा के कार्यकर्ता आमजन तक पहुचाए। उन्होंने सभी मोर्चों की जिले से लेकर मंडल तक की कार्यकारिणी को शीघ्र ही पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक संचालन महामंत्री रविन्द्र सिंह हथवारी ने किया है। समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक सुखराम कोली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश कौशिक, कैलाश सोनी, जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर,जिला मंत्री जितेंद्र तिवारी,विनय परमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह लोधा, बाड़ी विधानसभा प्रभारी प्रशांत सिंह परमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रजराज सिंह परमार,किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र मीणा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विष्णु सिंघल, एस.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सगीर खान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कल्पना शर्मा,जिला आइ.टी. प्रभारी हरेंद्र राव, सोशल मीडिया प्रभारी रितिक वर्मा,मंडल प्रभारी रीतेश सक्सेना,जिला कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा,किसान मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र दुबे, रविन्द्र गर्ग, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ