करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम और बचाव हेतु RAJ. CMRF Lumpy skin disease mitigation fund account के तहत एक अकाउंट नंबर जारी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जिसका अकाउंट नंबर 41180075428 व आईएफएससी कोड SBIN0031301 हैं। उन्होंने  आमजन, भामाशाह, गैर सरकारी संगठन सहित सभी अन्य लोगो से अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि यह राशि पशुओं के उपचार हेतु दवाइयां, टीकाकरण, पशुओं को लाने ले जाने के लिए परिवहन व्यवस्था आदि हेतु उपयोग में ली जाएगी।

जिला कलेक्टर ने किया गौशाला का निरीक्षण, संचालकों को दिए आवाश्यक दिशा निर्देश।

जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह एवम पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ खुशीराम मीना  ने गौ सदन ठेकरा गौशाला का  निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज के संबंध में रोकथाम व बचाव हेतु पूर्व में ही पशुपालन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की जा चुकी है समस्त गौशाला संचालक जारी की गई एडवाइजरी का पूर्ण रुप से पालन करें जिससे कि गोवंश को इस बीमारी से बचाया जा सके। निरिक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की सफाई व्यवस्था, गोवंश के स्वास्थ्य स्थिति एवं चारा पानी की व्यवस्था को देखा एवं संबंधित गौशाला प्रबंधकों को साफ सफाई को नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश में किसी प्रकार की बीमारी संबंधित लक्षण दिखे तो गोवंश को सभी गायों से अलग रखें। इसके अलावा उन्होंने समय-समय पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाते रहने की बात भी कही।