डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र व रामसागडा क्षेत्र में रात्रि में राहगीरों से मारपीट व लूटपाट की घटनाओं से परेशान ग्रामीण आज एसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन देकर ऐसे घटनाओं पर लगाम लगाते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र व रामसागडा क्षेत्र में थाणा से मेवाडा मार्ग पर रात्रि के समय गुजरने वाले राहगीरों से आसामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते रात्रि के समय से वहा से गुजरने में लोगो को अब डर लगने लगा है। इसी परेशानी से परेशान थाणा, माडा, गामडी अहाडा के ग्रामीण आज एसपी ऑफिस पहुंचे। जहा पर ग्रामीणों ने एसपी राशि डोगरा को ज्ञापन देकर ऐसे वारदातों पर लगाम लगाते हुए आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया की तीन दिन पहले माडा गाँव निवासी सुबोध लबाना रात को डूंगरपुर से अपने घर लौट रहा था इस बलवाडा तालाब के पास आठ से दस बदमाशो ने उनकी बाइक को रुकवाकर उनके साथ मारपीट की। वही इससे पहले गामडी अस्पताल की कार्मिको की कार के शीशे भी बदमाशो ने पथराव करके तोड़ दिए थे। ग्रामीणों ने बताया की आये दिन हो रही इन वारदातों से लोगो को अब रात्री में इस मार्ग से गुजरने में डर लगने लगा है। ग्रामीणों ने एसपी से रात्री के समय में थाणा से मेवाडा मार्ग पर पुलिस की रात्री गश्त भी बढाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ