करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत करौली के खादी भंडार परिसर मे स्वतन्त्रता सैनानी चिरंजी लाल शर्मा के समाधी स्थल पर स्काउट गाइडलाइंस ने स्वतंत्रता  सैनानी  वीर सपूत चिरंजी लाल शर्मा को  पुष्प अर्पण एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नगेंद्र शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन मेें चिरंजी लाल शर्मा की  विशेष भूमिका रही है। इसके बाद भारत विकास परिषद एवं हिन्दुस्तान स्काउट गाइडलाइंस के संयुक्त तत्वावधान मे पौधा रोपण  किया। कार्यक्रम मे डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइजर विपिन शुक्ला, स्काउट संयुक्त सचिव अभय कुमार शर्मा गंगारामप्रजापत सचिव, ग्राम सेवा मंडल मंत्री सौरभ शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, रामधन माली, बाल कृष्ण शर्मा, पियूष  नामा,भरत गौड़, विजेंद्र सैनी,मनीषा, तुलसी, राशि, रेशमा,पायल शर्मा आदि उपस्थित रहे।