डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पादरडी गाँव में नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। 15 वर्षीय छात्र अपने दोस्तों के साथ नीलापानी नदी में नहाने गया था। पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के सदर थाने के थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया की पादरडी घुघरा निवासी 45 वर्षीय बसुलाल पिता थावरा जी मनात ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बसुलाल मनात ने बताया की उसका 15 वर्षीय बड़ा बेटा सचिन मनात पादरडी स्कूल में नवी कक्षा का छात्र है। सचिन अपने दोस्तों के साथ नीलापानी नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान अधिक गहराई में चले जाने से सचिन डूबने लगा। जिसको उसके दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वह डूब गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सचिन की तलाश की। इधर आधे घंटे की तलाश के बाद सचिन का शव मिला। जिस पर परिजनों ने मामले की सुचना सदर थाना पुलिस को दी। सुचना पर सदर थाने के हेडकांस्टेबल गोविन्द सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहा पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। वही मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर सचिन की मौत के बाद उसके घर पर गम का माहोल है।