डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
रीट परीक्षा 2022 में पहले दिन स्टूडेंट पर कई सख्ती दिखाई दी। खासकर महिलाओं और युवतियों के दुपट्टे उतरवा दिए। कुर्ती  पर लगे बटन तक काट दिए। साड़ी पिन से लेकर कंगन उतरवा दिए। कई लोगो के घाव पर लगी पट्टी भी खुलवा दी। इससे स्टूडेंट को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।  रीट परीक्षा को लेकर डूंगरपुर में 32 परीक्षा सेंटर बनाए गए है। इन सेंटर पर सुबह 6 बजते हो स्टूडेंट पहुंचना शुरू हो गए थे। स्टूडेंट ने सबसे पहले परीक्षा सेंटर के बाहर लगी रोल नंबर की लिस्ट पर अपने रोल नंबर के साथ रूम नंबर चैक किए। सभी सेंटर पर सुबह से ही पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। साढ़े 8 बज से स्टूडेंट का परीक्षा सेंटर पर प्रवेश शुरू कर दिया, लेकिन इससे पहले स्टूडेंट को चेकिंग की परीक्षा से गुजरना पड़ा। लडको और महिलाओं के लिए अलग अलग कतारे लगाई। पहले पुलिसकर्मियों ने सभी स्टूडेंट को चेक किया। शहर के मॉर्डन स्कूल, एमबी स्कूल, बीएड कॉलेज, गुरुकुल, महारावल स्कूल, किशनलाल गर्ग स्कूल में महिलाओं और युवतियों के दुपट्टे उतरवाकर रखवा दिए। इससे महिलाए और युवतियां थोड़ी नर्वस लगी। चप्पले, जूते भी बाहर भी उतरवा दिए। महिलाओं के मंगलसूत्र, चुड़िया, बालो की क्लिप, साड़ी पिन निकलवा दी। वही जिन महिलाओं के कुर्ती पर बटन लगी हुई थी, उसे भी कैची से काट दिया गया। वही कई स्टूडेंट के चोंट लगी होने से पट्टी बंधी हुई थी, जिसे भी चेकिंग के दौरान खुलवा दिया। इससे घाव पर मक्खियां बैठने से परीक्षा के दौरान परेशानी का डर भी सताने लगा। रीट परीक्षा के पहले दिन आज शनिवार को पहली पारी में 11 हजार 160 स्टूडेंट परीक्षा दे रहे हिम जबकि दोपहर के समय दूसरी पारी में 9 हजार 216 स्टूडेंट परीक्षा देंगे।