डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
डूंगरपुर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी दर्शन समिति की बैठक राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव ने कहा कि महात्मा गांधी की विचार धारा को आमजन तक पहुचाने के लिये संभाग स्तर पर गांधी दर्शन समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक उपखण्ड से 7 लोग उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसमें पांच पुरूष एवं दो महिलाएं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगो को जागरूक करने, आये दिन हो रहे आत्याचार पर नियंत्रण करने, दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने, श्रमदान करने एवं नशा मुक्ति व बाल विवाह तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ को लेकर आमजन को गांधी दर्शन समिति से जोडते हुए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लघु नाटिकाओं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिलने के बारे में जानकारी दी।