चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
विगत 2 वर्ष करोना के साए में हरियाली अमावस्या के मनाए जाने के बाद इस वर्ष चित्तौड़गढ़ में आज हरियाली अमावस्या का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और हरियाली अमावस्या के पर्व पर सबसे अधिक बिकने वाले जिले की सुप्रसिद्ध मिठाई रबड़ी के मालपुआ के प्रति आमजन का खवासा उत्साह देखने को मिला।इसके बारे में जानकारी देते हुए मिठाई बाजार में मिठाई विक्रेता योगेश पांडया ने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर पर मेवाड़ की सुप्रसिद्ध मिठाई रबड़ी के मालपुआ जो कि वर्ष में सिर्फ हरियाली अमावस्या से कुछ दिनों पूर्व बनना शुरू होते हैं और आगामी पांच 6 दिनों तक इसकी बिक्री अच्छी रहती है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले पर्यटको की यह पहली पसंद है उन्होंने बताया की गुणवत्ता के मामले में पूरे राजस्थान मे रबड़ी के मालपुआ सर्वोच्च पायदान पर है। वही इसके बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी मुकेश नाहटा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के मिठाई मार्केट के रबड़ी के मालपुआ पूरे राजस्थान में प्रसिद्ध है। और यह हरियाली अमावस्या से 5 दिन पहले बनना शुरू होते हैं और अगले 10 दिन तक बाजार में उपलब्ध होते हैं। इसी कारण इस मिठाई की अपनी अलग ही पहचान है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महंगाई की मार के चलते इसके भाव 400 रूपये प्रति किलो है लेकिन मिठाई के शौकीन रबड़ी के मालपुआ को बहुत पसंद कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ