डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
डूंगरपुर जिले की पुलिस की स्पेशल टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया गाँव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस की स्पेशल टीम ने देशी महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हजार लीटर महुआ वाश नष्ट किया। वही शराब बनाने की भट्टियो को तोड़ते हुए 50 लीटर निर्मित महुआ देशी शराब को भी जब्त किया है। वही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। डूंगरपुर जिले की पुलिस की स्पेशल टीम के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक मनोज सामरिया ने बताया की डूंगरपुर जिले में अवैध शराब को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारिया गाँव में अवैध रूप से देशी महुआ शराब के निर्माण की सुचना मिली थी। मुखबिर के जरिये मिली सुचना पर पुलिस की स्पेशल टीम के एएसआई हरीश चन्द्र, हैड कांस्टेबल अरविन्द सिंह, राजकुमार, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, अंकित त्रिवेदी, राकेश कुमार, अभिषेक, राहुल और भूपेन्द्र कुमार की टीम ने भंडारिया गाँव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस की स्पेशल टीम ने गाँव में 3 अलग-अलग जगहों पर जाकर देखा तो वहा पर भट्टियो पर अवैध देशी महुआ शराब बनाई जा रही थी। इधर पुलिस को देखकर दो जगहों से आरोपी फरार हो गए वही एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की स्पेशल टीम ने मौके पर शराब बनाने की 3 भट्टियो को नष्ट करने के साथ एक हजार लीटर महुआ वाश नष्ट किया। इसके साथ ही पुलिस की स्पेशल टीम ने 50 लीटर महुआ शराब भी जब्त की। मौके पर कार्रवाई के बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने एक आरोपी व जब्त शराब को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया। कोतवाली थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर भंडारिया निवासी काउवा पिता कालिया रोत को गिरफ्तार किया। फरार कन्हैयालाल व बाबू की पुलिस तलाश में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ