चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
महंत चंद्र भारती के सानिध्य मे आज हरियाली अमावस्या पर्व पर श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर मे भोलेनाथ का सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया। इसके बारे में जानकारी देते हुए मंहत चंद्र भारती महाराज ने बताया कि समस्त संसार में सुख शांति रहे और अच्छी बारिश की कामना के लिए श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें 151 किलो दूध 101 लीटर गन्ने का जूस और फलों का रस आम अनार मौसम में नारियल पानी पपीता जूस और गंगाजल से एवं अनेक प्रकार की औषधियों से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें इक्कीस ब्राह्मणों ने रुद्री पाठ कर महादेव को अभिषेक सुनाया। इसके बारे में जानकारी देते हुए पंडित श्रवण सामवेसी बताया कि समस्त चित्तौड़गढ़ एवं राजस्थान में अच्छी बारिश हो। अच्छी फसलें हो एवं किसी तरह की परेशानी नहीं आए इस कामना को लेकर महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। साथ ही हरियाली अमावस्या पर्व पर महादेव को प्राकृतिक फूलों एवं पत्तों से झांकी सजाई जाएगी। जिसमें पंडित विष्णु शर्मा,जुगल किशोर व्यास,सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा,शिव प्रकाश,मुरलीधर, गोपाल शर्मा,अंकित शर्मा,शुभम शर्मा,कुलदीप शर्मा आदि ब्राह्मणों ने अभिषेक और झांकी सजाई गईं।
0 टिप्पणियाँ