हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
जिला विशेष टीम हनुमानगढ़ द्वारा 10 जुलाई को 6 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए सहदेव के मामले में नया मौड़ आ गया है। सहदेव पर डीएसटी टीम द्वारा झूठा मुकदमा बनाने का आरोप लगाते हुए परिजनों और सरपंचों ने डीजीपी से मुलाकात की थी जिसके बाद डीजीपी ने एसओजी से जांच का आश्वासन दिया था। इसके बाद आज परिजनों ने मालारामपुरा सरपंच, ग्राम पंचों और नहर अध्यक्षों के साथ हनुमानगढ़ जंक्शन में प्रेस वार्ता की और आरोप लगाए की उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीएसटी टीम ने सहदेव पर फर्जी मुकदमा बनाया और सहदेव को शाम सवा 6 बजे रतनपुरा से पकड़ा और संगरिया थाना लाकर रात्रि को मुकदमा बना दिया। परिजनों का कहना है कि सहदेव की मां मालारामपुरा सरपंच है और गांव में पवन चक्की लगाने के बहाने से एक व्यक्ति ने उसको संगरिया बुलाया और फिर उसकी कार में अफीम रखकर उस पर मुकदमा बना दिया। परिजनों का यह भी कहना है कि शाम को सहदेव को पकड़ते का एक वीडियो भी बनाया गया है जबकि एफआईआर में उसको रात्रि को अफीम सहित गिरफ्तार दिखाया गया है।

0 टिप्पणियाँ