सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में नगर परिषद द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसका शनिवार को नगर परिषद सभापति विमलचंद महावर ने भूमिपूजन कर सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वार्ड पार्षद अंचल शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 7 में आकाशवाणी के पीछे की गौतम कॉलोनी में 10 लाख की लागत से सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। जिसका आज सभापति द्वारा भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। भूमिपूजन के दौरान पार्षद अंचल शर्मा ,संजय गौतम, सलीम खान सहित हेमेंद्र शर्मा ,रामजीलाल गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे ।