करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली मे गुरूवार को उस समय शहर मे हडकंप मच गया तब दो पक्षो मे आपस मे झगडा हो गया। झगडे मे एक पक्ष पर दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे दो जने घायल हो गये। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है। इधर झगडे की सुचना शहर मे फैलते ही शहर मे दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे जिससे भगदड़ मच गई। अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने मोर्चा संभालते हुए शहर के दौरे पर निकले और स्थिति को काबू में लिया। करौली शहर के भूडारा बाजार में गुरुवार को बाइक की साईड को लेकर बाइक सवार और एक दुकानदार मे झगड़ा हो गया। 
झगड़े में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये। झगड़े की सूचना मिलते ही करौली शहर में अफरा-तफरी का माहौल मच गया और दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे। वहीं दूसरी ओर स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। परिजन अपने बच्चों को स्कूल से घर पर लाते हुए नजर आए। इधर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर ने शहर का दौरा का आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अपनी दुकानों को वापिस खोलने की अपील की। वहीं जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलो की कुशलक्षेम पूछकर चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखते हुए अपनी दुकानों को खोलने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने बताया कि झगड़े करने वाले 3 लोगों को राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक करौली  नारायण टोगस ने बताया कि कस्बा करौली में दो पक्षो के बच्चो में आपसी कहासुनी व मारपीट होने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन व्यक्तियों को डिटेन किया गया है, आमजन से अपील है कि झूठी व भ्रामक खबरों तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, कस्बे में पूर्णतः शांति है।