हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
उदयपुर मे कन्हैया लाल की जघन्य हत्या के मामले मे हनुमानगढ़ "आप" (AAP) पार्टी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा द्वारा एक निजी चैनल पर धर्म विशेष के खिलाफ कथित टिप्पणी व् नुपुर शर्मा का सोशल साइट पर समर्थन की पोस्ट करने के मामले मे उदयपुर मे कन्हैया लाल की तालिबानी हत्या का मामला ठंडा होने का नाम नही ले रहा है और अब इस विवाद मे "आप" पार्टी भी कूद पड़ी है। और अब हनुमानगढ़ "आप" (AAP) पार्टी ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन गया। जिसमे "आप" पार्टी बीकानेर संभाग के कोर्डिनेटर शंकर सोनी ने राज्य व केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की जहां एक तरफ भाजपा नेताओं से हत्या के आरोपिओं के फोटो वायरल हो रहे है तो वही राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी कन्हैया लाल को मिल रही धमकीओं को गंभीरता से नही लिया। जिसका नतीजा ये रहा की ऐसी वारदात हो गई है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा भी बताया व इस मामले की निष्पक्षता व गंभीरता से जाँच की बात भी कही। पत्रकार वार्ता मे सुभाष गोदारा मक्कासर,सुशील भाकर,सचिन माजूद आदि मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ