श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
टांटिया यूनिवर्सिटी को 'एक्सीलेंस इन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड क्लीन-ग्रीन कैंपसÓ अवार्ड से नवाजा गया है। कार्यकारी निदेशक केएस सुखदेव ने बताया कि जयपुर में हुए समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला से यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (रिसर्च एंड एकेडमिक) डॉ. प्रवीण शर्मा ने इसे ग्रहण किया। इसमें उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के अलावा प्रदेश की उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। कैम्पस में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस, ईएसआईसी आदि सरकारी योजनाओं के माध्यम से बहुत सराहनीय हो रहा है। इतना होने के बावजूद सरकार की अपनी सीमा है, ऐसे में निजी क्षेत्र की जिम्मेदारी भी है। इसे देखते हुए टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा तथा उच्च शिक्षा को फोकस करते हुए अनेक तरह के नवाचार किए गए हैं, नए कोर्स शुरू किए हैं। हाल ही में पैरामेडिकल कोर्स भी इसी कड़ी में शुरू किए गए हैं, इनमें कॅरियर की अपार संभावना है। टांटिया यूनिवर्सिटी को देश की सबसे विश्वसनीय मेडिकल यूनिवर्सिटी का सम्मान भी गत दिनों प्राप्त हुआ है। इसमें मेडिकल कॉलेज के अलावा वेटरनरी कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, होम्योपैथी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथैरेपी, फार्मेसी कॉलेज सहित चिकित्सा शिक्षा से जुड़े कोर्स सफलता से संचालित किए जा रहे हैं।