सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र के महूकला गांव के नयापुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया । फायरिंग की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गुनिराम को गंगापुर सिटी के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया l कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह राठौड़ से मिली जानकारी अनुसार महूकला गांव के नयापुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई है । फायरिंग में गुनीराम पुत्र भरत लाल के सीने में 4 गोलियां लगी हैं । गांव के ही रोशन लाल माली पर फायरिंग करने का आरोप है । फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया है । वहीं पुलिस द्वारा फायरिंग के आरोपी रोशन लाल माली को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की है जो आरोपी की तलाश में जुटी हुई है । फायरिंग की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है । एतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात है।

0 टिप्पणियाँ