अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की सिर कलम कर हत्या का ऐलान करने वाले दरगाह थाने के हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को दरगाह थाना पुलिस ने दरगाह इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सलमान कोई धर्मगुरु नहीं, बल्कि दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, फायरिंग और मारपीट हॉट धमकी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सलमान चिश्ती को उसकी मां की शिकायत पर गत दिनों दरगाह थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। सलमान पर मां को डरा-धमकाकर मकान से बेदखल करने की कोशिश का आरोप है।आरोपी सलमान पिछले सात साल के दौरान 8 बार धारा 110, 107, 116, 151, 108 के तहत एडीएम कोर्ट से पाबंद कराया जा चुका है। सलमान चिश्ती आदतन नशेड़ी है और उसने आपत्तिजनक पोस्ट नशे की हालत में ही बनाकर वायरल की है। इसके पीछे कौन लोग है? इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती ने वीडियो जारी कर खुलेआम नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दे रहा। मारने वाले को इनाम के तौर पर घर देने का भी ऐलान किया। सलमान ने यह भी कहा- यह मुल्क पहले जैसा नहीं रहा। 4 जुलाई को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

0 टिप्पणियाँ